हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से 80 कॉलेज को बाहर कर दूसरे विश्वविद्यालय में डालने के प्रदेश सरकार के फैसला निंदनीय है। यह फैसला हिमाचल और मंडी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय और धोखा है।
उन्होंने कहा कि मंडी क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा विश्वविद्यालय खोला गया था। इस विश्वविद्यालय को खोलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला। विद्यार्थियों को किसी और विश्वविद्यालय में डिग्री संबंधि या किसी अन्य कार्य हेतु होने वाले खर्च में कटौती हुई और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ौतरी हुई। उनका कहना है कि मंडी का क्षेत्र दूरदराज तक फैला हुआ है, न केवल मंडी अपितु कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला इस सरदार पटेल विश्वविद्यालय के साथ जुड़े हुए हैं और एेसे में 80 कॉलेज को सरदार पटेल विश्वविद्यालय से निकाल दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजीव बिंदल ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस की वर्तमान सरकार इस विश्वविद्यालय को बंद करना चाहती है और बंद करने से पहले इस विश्वविद्यालय से संबघ्द्घ कलेजिज को निकाल कर इसे खोखला करने का प्रयास किया जा रहा है।
सरदार पटेल विश्वविद्यलाय 80 कालजों को बाहर करना मंडी के लोगों के साथ धोखा : राजीव बिंदल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :