हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राहत सामग्री के तीन वाहन रवाना किए। यह राहत सामग्री कुल्लू जिला के आनी और निरमंड उपमंडल और बिलासपुर जिला शाखा के माध्यम से प्रातिक आपदा से प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें स्वच्छता किट, तिरपाल, किचन सैट व कंबल शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा सहित राज्य रेडक्रस के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने आपदा राहत सामग्री के तीन वाहन रवाना किए
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :