Sunday, April 12, 2026

शिमला के लोगों को शुक्रवार से प्राकृतिक खेती का उत्पाद मिलना शुरू होगा

उपभोक्ताओं  तक सीधे पहुंचेगा प्राकृतिक खेती का उत्पाद
हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला शहर के लोगों को शुक्रवार से प्राकृतिक खेती का उत्पाद मिलना शुरू हो जाएगा। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत उपभोक्ताओं को उनके आस पास ही रसायनरहित फल-सब्जी व अन्य उत्पाद मिल सकें इसके लिए पायलट आधार पर मोबाइल वैन की व्यवस्था की गई है। यह वैन प्रत्येक शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय, प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर और कृषि भवन में मौजूद रहेगी।
प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक हेमिस नेगी ने बताया कि इस पहल से शहर के लोगों को रसायनरहित उत्पाद उनके आस- पास ही मिल सकेंगे। फिलहाल हम चुनिंदा स्थानों पर ही प्राकृतिक खेती के उत्पाद बेचेंगे। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं  की संख्या बढ़ेगी वैसे-वैसे बाकि स्थानों पर भी इस वैन के जरिए उत्पाद बेचे जाएंगे।
पायलट आधार पर शहर से सटे 3 विकास खंडों बसंतपुर, टुटू और मशोबरा के किसानों द्वारा प्रातिक खेती विधि से तैयार फल-सब्जी व अन्य उत्पादों को इस वैन के जरिए बेचा जाएगा। उपभोक्ता हर शुक्रवार मोबाइल वैन के जरिए सचिवालय में एक से दो बजे तक और प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल में 3 से 4 बजे तक व कृषि भवन में शाम को साढ़ चार बजे से साढ़े पांच बजे तक प्रकृातिक खेती विधि से तैयार रसायनरहित उत्पाद खरीद सकेंगे। कृषि विभाग की इस पहल के जरिए प्राकृतिक खेती में प्रमाणित किसानों के उत्पादों को बेचा जाएगा। इस पहल से शिमला जिला के 3 विकास खंडों के 200 से अधिक किसान सीधे तौर पर जुड़े हैं। सप्लाई चेन से जुड़े इन किसानों के उत्पाद को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे उपभोक्ता को पहुंचाया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles