Monday, January 12, 2026

रामलाल ठाकुर की सोनिया गांधी से मुलाकात, कई अहम मसलों पर हुई चर्चा

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल कांगे्रस के बड़े नेताओं  की  दिल्ली दौड़ फिर शरू हो गई है।  प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है।  इससे पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की प्रबंल संभावनाएं है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक रामलाल ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस  ताजा मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे है। रामलाल ठाकुर ने बीते मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी।पिछले दिनों में प्रदेश में हुए चारा उप चनाव में कांग्रेस ने परचम
लहारया था।  उप चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई थी।  अहम बात यह है कि कांग्रेस आलाकमान ने रामलाल ठाकुर को जुब्बल कोटखाई उप चुनाव में प्रभारी नियुक्त किया था।  कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने जुब्बल कोटखाई सीट बड़े मार्जन से जीती है।  बताया जा रहा है कि इस जीत के लिए भी कांग्रेस आलाकमान ने रामलाल ठाकुर की पीठ थपथपाई है। बताया जा रहा है कि रामलाल ठाकुर ने सोनिया गांधी को प्रदेश की ताजा राजनीतिक हालतों पर चर्चा की है।  सोनिया गांधी ने रामलाल ठाकुर से संगठन को लेकर भी फीडबैक ली है।

बॉक्स

उप चुनाव जीतने के बाद जोश में कांग्रेस नेता

वहीं उप चुनान में जीत के बाद प्रदेश  कांगे्रस नेताओं में जोश देखने को मिल रहा है। अगले साल सूबे में विधानसभ चुनाव होने है।  लिहाजा प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे है।  प्रदेश कांग्रेस के अंदर नए अध्यक्ष को लेकर भी लॉबिंग चल रही है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में पार्टी के कंद्रीय नेताओ की संपर्क में है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान नए अध्यक्ष को लेकर मत्थापच्ची कर रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles