Sunday, January 11, 2026

सरकार की कोई भी उपलब्धि नहीं है तो जश्न किस बात का: हर्षवर्धन चौहान

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के चार साल के होने वाले आयोजन को प्रदेश के लोगों के साथ एक धोखा बताया है।  सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है जिसका वह जश्न मना सकें। जयराम सरकार हाल ही में प्रदेश में हुए मंडी ससंदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा  उप चुनावों के परिणामों के बाद जनमत खो चुकी है और उसे अब सरकारी धन व मशीनरी के दुरुपयोग करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा है कि एक तरफ प्रदेश में सरकार को अपने खर्चे चलाने के लिये ऋण की बेशाखियों पर चल रही है।  चार साल में जयराम सरकार ने फिजूलखर्ची कर सारे रिकर्ड तोड़ दिए है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद सरकार कर्मचारियों को लुभाने में लगी है।लोगों को अब बड़े बड़े वादे किए जा रहे है। अपने चार साल के कार्यकाल में सरकार ने न तो कभी कर्मचारियों की ही कोई सुध ली न ही आम लोगों की। कोरोना काल मे लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है पर सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा व्यवसाय पर्यटन और इससे जुड़े लोगों  सरकार ने कोई मदद नहीं की। केवल घोषणाएं कर उन्हें आंकड़े दिखा कर भ्रमित किया गया। आज दिन तक व्यवसायिक बैंकों के बढ़ते कर्ज के नीचे दबते रहें है,उन्हें कोई भी राहत न तो केंद्र सरकार ने दी और न ही प्रदेश सरकार ने दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles