Sunday, August 2, 2026

भाजपा नेता बताएं आपदा के लिए केंद्र सरकार से क्या प्रयास किए : नरेश चौहान

आपदा के समय भी ओछी राजनीति कर रही भाजपा
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह आपदा के समय भी आेछी राजनीति कर रही हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि क्या भाजपा नेताओं ने प्रदेश को इस आपदा से उभारने व लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री से कोई प्रयास किया।
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नरेश चौहान ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश के लोगों की कोई चिंता नही हैं। भाजपा पहले आपदा को लेकर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग करती रही और जब सरकार ने विधानसभा सत्र बुलाया तो आपदा को लेकर प्रदेश सरकार के उस संकल्प का समर्थन नहीं किया जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व विशेष आर्थिक मदद की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा को न तो प्रदेश की कोई चिंता है और न ही प्रभावित लोगों राहत देने की। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री व प्रदेश सरकार के सभी अधिकारी राहत कार्यो में अपना पूरा सहयोग दे रहें है। प्रदेश के लोग राहत कोष में भी बढ़चढ़ कर अंशदान दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहलीबार है कि किसी मुख्यमंत्री ने आपदा की इस घड़ी में अपनी सारी जमा पूंजी राहत कोष में दान की हो,और यह सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर दिखाया हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी मुख्यमंत्री के राहत कार्यो की प्रसंसा कर रहें है। नीति आयोग ने भी प्रदेश में राहत कार्यो के लिये मुख्यमंत्री की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा बैकफुट पर है जिसकी न तो कोई दिशा ने न ही दशा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए राहत मैन्युल में संसोधन कर किया है और उन्हें पूरी मदद दी जा रही हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles