Sunday, August 2, 2026

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के दौरान एसजेवीएन में भर्ती हुए 89 युवाओं  को वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए : नंद लाल शर्मा

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रव्यापी रोजगार मेला – मिशन मोड भर्ती अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एसजेवीएन में भर्ती हुए 89 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज रोजगार मेले के 9वें संस्करण के दौरान एसजेवीएन के विभिन्न व विधाओं में नवनियुक्त फील्ड अधिकारियों, फील्ड इंजीनियरों, कनि. फील्ड इंजीनियरों और अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। गत बारह माह के दौरान एसजेवीएन में विभिन्न विधाओं में 561 फील्ड अधिकारियों, फील्ड इंजीनियरों, कनिष्ठ फील्ड अधिकारियों एवं इंजीनियरों और फील्ड तकनीशियनों की भर्ती की गई है।
नंद लाल शर्मा ने कहा एसजेवीएन देश के  युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करने की इस पहल में गर्व से योगदान दे रहा है। एसजेवीएन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 300 से अधिक और युवाओं की भर्ती के लिए एक रोड मैप तैयार किया है। इस मिशन का लाभ परियोजनाआें के आसपास रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए, एसजेवीएन ने संबंधित परियोजनाआें के ग्रुप सी और डी श्रेणी के पदों की भर्ती के लिए परियोजना से संबंधित परिवारों से संबंधित क्षेत्र के लोगों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेले की 9वें संस्करण के दौरान देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई भर्तियों के लिए 51,000 नियुक्ति पत्र जारी किए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles