यात्रियों के लिए शीघ्र शुरू होगी हवाई सेवा: सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में हवाई सेवा को विस्तार प्रदान करते हुए कुल्लू और शिमला को अमृतसर से जोडऩे वाले दो नए हवाई मार्ग शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे। कुल्लू-अमृतसर-कुल्लू मार्ग पर उड़ानें पहली अक्तूबर से शुरू की जाएंगी। यह उड़ानें सप्ताह में तीन बार, विशेष रूप से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होंगी। शिमला-अमृतसर-शिमला हवाई मार्ग पर पहली नवंबर से सप्ताह में तीन बार हवाई सेवाएं संचालित की जाएंगी।
एलायंस एयर ने कुल्लू-अमृतसर-कुल्लू मार्ग के लिए टिकट बुकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है। इससे यात्रियों के लिए आरामदायक हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। कुल्लू-अमृतसर हवाई मार्ग पर सुबह 8.25 बजे कुल्लू से उड़ान भरी जाएगी जो सुबह 9. 30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से वापसी उड़ान प्रात: 10. 00 बजे होगी जो 11. 05 बजे कुल्लू पहुंचेगी। इस रूट पर 50 प्रतिशत सीटों पर उपदान उपलब्ध रहेगा, जिसके अन्तर्गत कुल्लू से अमृतसर सेक्टर के लिए हवाई किराया 2637 रुपए और अमृतसर से कुल्लू के लिए 3284 रुपये होगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य के युवाआें के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने में महवपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रदेश के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। राज्य की नैसर्गिक सुन्दरता और यहां की समृद्घ सांस्तिक विरासत से पर्यटकों को अवगत करवाने के लिए सरकार यातायात सेवाआें को सु²ढ़ कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हवाई सेवा को विस्तार प्रदान करते हुए हेलीपोर्ट स्थापित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रमुख पर्यटन स्थलों तक हवाई सेवा को विस्तार प्रदान कर रही है। शिमला के जुब्बड़हट्टी, कुल्लू के भुंतर और कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डों पर बेहतर सुविधाआें के अलावा, राज्य के हवाई सेवा नेटवर्क को और मजबूत करते हुए बड़े विमानों की लैंडिंग को आसान बनाने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शिमला, बद्दी, रामपुर और कांगनीधार में नए हेलीपोर्ट विकसित किए गए हैं और प्रदेश में हवाई यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए मनाली (डीजीआरई, एसएएसई) में एक और हेलीपोर्ट की योजना भी बनाई है।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर से जुड़ेंगे कुल्लू व शिमला
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :