हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रूपए की सहायता राशि का अंशदान किया है। इस राशि का एक चेक बुधवार को असम के वन मंत्री चन्द्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं व आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासम्भव सहायता प्रदान की जा सके।
असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :