राज्यपाल ने सीआईआई पावर कनक्लेव के चौथे संस्करण का किया शुभारंभ
हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के सतत् विकास और समृद्घ भविष्य के लिए हरित और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों जरूरी है। विकास के साथ ही सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरित और स्वच्छ ऊर्जा केंद्र बनने की परिकल्पना को साकार करने के लक्ष्य में ग्रिड एकीकरण, तकनीकी प्रगति, वित्तपोषण और सामुदायिक जुड़ाव सहित कई चुनौतियां है। हर चुनौती नवाचार और विकास के अवसर प्रदान करती है और हम सब मिलकर इन बाधाआें को दूर करने का प्रयत्न करें। राज्यपाल ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) हिमाचल प्रदेश द्वारा मेकिंग हिमाचल प्रदेश द केपिटल ऑफ ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी विषय पर आयोजित सीआईआई पावर कन्क्लेव के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल में नदियों, वनों और पहाड़ों सहित प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, जो नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए अपार संभावनाएं पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का समुचित दोहन सुनिश्चित कर हरित व स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में देश के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरित और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को अपनाना केवल एक पर्यावरणीय अनिवार्यता ही नहीं बलिक यह एक आर्थिक अवसर भी उपलब्ध करवाता है। यह सतत् विकास, जलवायु परिवर्तन से निपटने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल विद्युत, सौर ऊर्जा, पवन और जैव ईंधन (बायोमास) जैसे हरित और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से हम ऊर्जा क्षेत्र के परि²श्य को बदलने में सक्षम हैं और इनसे आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई अग्रणी कदम उठाए हैं। राज्य सरकार द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाआें में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान करने के साथ ही अनुकूल नीतियां कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा इन प्रयासों के परिणामस्वरूप नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विशेष रूप से जलविद्युत में उल्लेखनीय वृद्घि हुई है।
हिमाचल के सत्त विकास व समृद्घ भविष्य के लिए हरित ऊर्जा क्षेत्र में प्रयासों जरूरी : राज्यपाल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :