हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप के देश घाना की राजधानी अक्रा में 2 से 6 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 66वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे पहली अक्तूबर को नई दिल्ली से दुबई होते हुए अक्रा के लिए रवाना होंगे।
कुलदीप पठानिया घाना में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्पेन और स्विटजरलैंड दो देशों की यात्रा पर भी रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 2 से लेकर 6 अक्तूबर तक घाना की राजधानी अक्रा, 7 से लेकर 9 अक्तूबर तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड, 9 से लेकर 11 अक्तूबर तक स्पेन के शहर बर्सिलोना और 11 से 16 अक्तूबर तक स्विटजरलैंड के शहर ल्यूर्सन के प्रवास पर रहेंगे।
कुलदीप पठानिया 16 अक्तूबर को स्वदेश लौटेंगे । इस सम्मेलन में भाग लेने लोकसभा के अध्यक्ष आेम बिरला और देश की सभी विधान परिषदों व विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी भी जा रहे हैं। 4 अक्तूबर को कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में संसद में लिंग कोटा अंत का एक साधनविषय पर अपना सम्बोधन देंगे। अक्रा में आयोजित होने वाले राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी जाएंगे।
दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 66वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे कुलदीप पठानिया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :