Monday, January 12, 2026

कांग्रेस ने  महिलाओं के अधिकारों व सशक्तिकरण के लिए काम किया : प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह पे प्रदेश महिला कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक में शिरकत की
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में  महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर  महिलाओं को बधाई दी है। कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के विधानसभाओं में महिला अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण की आवाज को बुलंद किया था। 1989 तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाआें में महिलाओं को आरक्षण दिया था।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिला कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान हैं। महिललाएं अपने घरों की जिम्मेदारी के साथ साथ संगठन के दायित्व को जिस प्रकार पूरी ईमानदारी से निभा रही है इसके लिए वह बहुत ही बधाई की पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि देश के लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन्ही मुद्दों के साथ लोगों के बीच जाएगी। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को अपना पूर्ण बहुमत दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की कांग्रेस सरकार बनी है। यह सब पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताआें की बदौलत ही हुआ हैं।


इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमान एक महिला के पास है जो केंद्र में सांसद भी हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में उन्हें जो भी दिशानिर्देश मिलेंगे उन्हें वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगी। इस बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रही।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles