Saturday, August 1, 2026

देश व प्रदेश की मंडियों में पहुंची  सेब की 1.77 करोड़ पेटियां

हिमाचल में अगले कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा  सेब सीजन
हिमाचल आजकल
शिमला।  हिमाचल में अब सेब सीजन आखिरी दौर में  चल रहा है। किन्नौर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन कुछ और दिनों को बच है।  जबकि शिमला जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब सेब सीजन लगभग खत्म हो चुका है। हिमाचल से अब तक देश व प्रदेश की  विभिन्न मंडियों में 1 करोड़ 77 लाख सेब  की पेटियां भेजी जा चुकी है। प्रदेश में पिछले साल के  मुकाबले इस बार सेब का उत्पादन काफी कम है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों  से हर रोज अब केवल 30 हजार सेब की पेटियां ही विभिन्न मंडियों में पहुंच रही है।

हिमाचल में सेब सीजन अगले कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। इस बार कम फसल के चलते बागवानों को रॉयल वैरायटी के  सेब की ऊंचे दाम मिले है। प्रदेश की मंडियों में पहली बार सेब किलो के हिसाब से बेचा गया। किलो के हिसाब से सेब बेचने से बागवानों को अच्छा खासा लाभ हुआ है। वहीं दिल्ली व पंचकूला मंडी में रॅायल सेब की  अधिक डिमांड रही है।  इस बर फल मंडियों में रॉयल सेब की अधिक डिमांड रही है। रॉयल सेब को लंबे समयतक कोल्ड स्टोर में रखा जा सकता है। इस बार प्रदेश में सेब की पैदावार काफी कम हुई है। इसी कारण  देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब कके दामों में भारी उछाल देखने को मिला है।  ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रॉयल वैरायटी के  सेब की प्रति पेटी 2 हजार से लेकर 4 हजार रुपए तक बिकी। ऐसा पहली बार हुआ है जब ऊंचाई वाले क्षेत्रों कें बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिलेहै। लिहाजा किन्नौर व शिमला जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजनअब आखिरी दौर में है। अगले कुछ दिनों में हिमाचल में सेब सीजन समाप्त हो जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles