Monday, January 12, 2026

कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को भाजपा को कोसने की हो गई आदत : राजीव बिंदल

प्रदेश की महिलाएं कर रही 1500 रुपए का इंतजार
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार को भाजपा को कोसने की आदत हो गई है। मुख्यमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट केवल भाजपा को दोष देने में लगी है। जबकि कांग्रेस सरकार का 10 महीने का कार्यकाल पूरा हो गया है और अभी तक कांग्रेस ने प्रदेश के लेागों के लिए कुछ खास नहीं किया है। कांग्रेस सरकार को विकास कार्य को लेकर जनता के सामने श्वेत पत्र लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की याददाश्त कमजोर हो गई है, वह भूल जाते हैं कि वह सत्ता में है ना कि भाजपा सत्ता में है।
राजीव बिंदल ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव चल रहा था तो कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए थे। प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि वह वादे पूरे कब होंगे। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं आज भी अपनी 1500 रुपए की गारंटी पूरी होने का इंतजार कर रही है। अगर आपने यह गारंटी पूरी करनी है तो कांग्रेस को 4000 करोड़ रुपए का बकाया बहनों का चुकाना होगा। भाजपा ने डीजल को सस्ता करने का काम किया, पर सरकार ने उसे महंगा कर हिमाचल पर 1500 करोड रुपए का बोझ बढ़ा दिया। कांग्रेस सरकार ने अब तक प्रदेश में दस हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles