Saturday, February 28, 2026

विराट कोहली ने धर्मशाला में की सुक्खू से मुलाकात

टीम इंडिया विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार : मुख्यमंत्री
हिमाचल आजकल
शिमला, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से बीते सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की आेर से शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फर्म में है। टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles