Sunday, January 11, 2026

चार साल में कुछ नहीं किया, अब मना रहे जश्न: नरेश चौहान

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान कहा कि मुख्यमंत्री जसराम ठाकुर  इंन्वेसटमेंट को लेकर लोगों केा गुमराह कर रहे है। भाजपा सरकार ने पिछले चार सालों में लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। अब मुख्यमंत्री मंडी में सरकार के चार साल पूरे होने पर  औद्योगिक क्षेत्र में करीब 27 हजार करोड़ रूपए के इन्वेसटमेंट की बात कर रहे है। उनका कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब कुछ महीनों की मेहमान है। भाजपा ने विधानसभा  चुनाव के समय संकल्प पत्र जारी किया था। प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उनका कहना है कि वर्ष 2017 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 69 राष्ट्रीय उच्च मार्गों  के निर्माण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री को बताया चाहिए कि इन राष्ट्रीय उच्च मार्गों का अब किया हुआ। प्रदेश के विकास करवाने में डबल इंजन की सरकार विफल रही है। नरेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने  धर्मशाला में इंन्वेस्टरमीट का आयोजन किया थाा। इससे प्रदेश के  कितने  युवाओं को  रोजगार मिला है। इस पर प्रदेश सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इंन्वेस्टरमीट के बाद प्रदेश में कितने उद्योग स्थपित हुए है बारे भी मुख्यमंत्री  लोगों को बताएं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब कुछ महीनों की मेहमान है। दप चुनाव में भाजपा की बुरी हार हुई है। लोगों ने अब भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर फेंकने का मना बना लिया है।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles