हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सारी गारंटीयां फेल
हिमाचल आजकल
शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस सबसे बड़ी ठग पार्टी है जो सिर्फ और सिर्फ सत्ता में आने हेतु झूठी गारंटियां देती है।
ठाकुर ने कहा की हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों को रिझाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के वादों की लिस्ट दिखाते हुए कहा, इन्होंने युवाओं को 5 लाख नौकरी का वादा किया था जो नहीं दिया। माता बहनों को प्रतिमाह 1500 देने का वादा किया था। अभी तक एक भी माता बहन को यह पैसा नहीं मिला। इन्होंने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया था। आज उल्टा हिमाचल वासियों के बिजली बिल ज्यादा आ हैं। इन्होंने कहा था की बाग वाले तय करेंगे फलों की कीमत। आज बाग वालों की स्थिति यह है कि उन्हें अपने फल पानी में बहाने पड़े। युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड नहीं दिया। मोबाइल क्लीनिक चलाने के बजाय जो कार्यरत थे उन्हें भी बंद कर दिया। इन्होंने हिमाचल के पशुपालकों से 100 प्रति किलो दूध और 2 प्रति किलो गोबर लेने का वादा किया था। अभी तक एक भी पशुपालक को इसका लाभ नहीं दिया।


| All Rights Reserved | Website By :