हिमाचल आजकल
शिमला। ग्राम पंचायत बाग-डुमैहर से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन चौहान (क्लेमू) ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की उपस्थिति मे भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह से रमन सरमैइक (शीलडु) भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। रोहित ठाकुर ने दोनों को माला पहना कर कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करने पर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि दोनों का कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।



| All Rights Reserved | Website By :