मुख्यमंत्री ने ई-चार्जिंग स्टेशन पर 10 दिन में मांगी रिपोर्ट
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ई-वाहनों के संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेशय में 107 ई-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से 53 ई-चार्जिंग स्टेशन विभिन्न पेट्रोल पंपों पर और 54 का निर्माण परिवहन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री बीते सोमवार देर सायं परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग से ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के संबंध में 10 दिन के भीतर वस्तु-स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने राज्य में प्रस्तावित 6 हरित गलियारों (ग्रीन कोरिडोर) के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा परवाणू-नालागढ़-ऊना-हमीरपुर-संसारपुर टेरेस, पांवटा-नाहन-सोलन-शिमला,परवाणु-सोललन-शिमला-रामपुर-लोसर, मंडी-जोगिंदरनगर-पालमपुर-धर्मशाला-कांगड़ा- पठानकोट और कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी-मनाली-केलंग-जिंगजिंगबार ग्रीन कोरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इन हरित गलियारों पर बिजली ट्रासंफर्मर लगाने और निर्माण संबंधी टेंडर प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की। इसके अलावा चरणबद्घ तरीके से हिमाचल पथ परिवहन निगम की डीजल बसों को ई-बसों के साथ बदला जाएगा और जल्द ही 300 नई ई-बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए ई-वाहनों के संचालन को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। सरकारी विभागों में भी ई-टैक्सी संबद्घ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उनसे ई-टैक्सी किराए पर ली जाएंगी, जिन्हें सरकारी विभागों में तैनात किया जाएगा। ई-टैक्सी के पंजीकरण के लिए एक वैबसाइट तैयार की जा रही है, जिसका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने लिए 680 करोड़ रुपए की एक स्टार्ट-ऑप योजना का पहला चरण जल्द ही शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग अब रोजगार प्रदाताओं का भी पंजीकरण कर रही है ताकि उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित युवा मिल सकें।
हिमाचल में 680 करोड़ की स्टार्ट ऑप योजना का जल्द होगी शुरू : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :