Friday, February 27, 2026

प्रदेश कांग्रेस ने स्व. जवाहर लाल नेहरू को याद किया

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू को उनकी 134 वीं जयंती पर याद करते हुए उनके छायाचित्र पर पूष्प अर्पित किए। इस दौरान पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष,आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष व लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी व आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू के उनके उल्लेखनीय योगदान को यह देश कभी भी भुला नही सकता। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का पंडित नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि यही उनके लिए ये सच्ची  श्रद्धांजलि होगी ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles