Sunday, January 11, 2026

सरकार के चार साल के जश्न के खिलाफ विरोध दिवस मनाएंगी कांग्रेस: राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला। शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा सरकार के चार साल के जश्न के विरोध कांग्रेस 27 को प्रदेशव्यापी में विरोध दिवस का आयोजन करेगी। इस दिन हर जिले में डीसी के माध्यम से राज्यपाल को सरकार की विफलताओं  को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। दिया जाएगा।  वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात  कर रहे थे।   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा सरकार के चार साल के जश्न के विरोध कांग्रेस 27 को प्रदेशव्यापी में विरोध दिवस का आयोजन करेगी। इस दिन हर जिले में डीसी के माध्यम से राज्यपाल को सरकार की विफलताओं  को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। दिया जाएगा।  वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात  कर रहे थे।  

राठौर ने कहा कि एक देश मे  ओमिक्रोनका खतरा बढ़ता जा रहा है। पांच राज्यों में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार हजारों की भीड़ जमा कर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कोरोना को लेकर दोहरा मापदंड व नियम है।सरकार इस खतरे को लेकर कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश  सरकार अपने चार साला जश्न के सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए सरकारी धन को पानी की तरह बहा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार साल के शासनकाल में कुशासन के चलते बेरोजगारी व महंगाई में बढ़ोतरी हुई है।  उप चुनावों में भाजपा को जबरदस्त हार का मुंह देखना पड़ा है,बाबजूद इसके वह चार साल का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह  जगह बड़े बड़े लाखों रुपए के होल्डिंग लगाए गए है।  अधिकारियों पर भीड़ जुटाने का फरमान जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रधानमंत्री के यहां आने पर विरोध नहीं है। कांग्र्रेस का विरोध तो कुशासन व फिजूलखर्ची पर है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  कांग्रेस की चार्जशीट अगले छह महीने में तैयार हो जाएगी। उन्होंने चार्जशीट कमेटी को इसे जल्द बनाने को कहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के खिलाफ यह चार्जशीट तथ्यों व प्रमाण के साथ लाई जाएगी, जो आम जनता के सामने रखी जायेगी। राठौर ने कहा कि 28 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस है।इस दिन प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण के साथ साथ बैठक का आयोजन भी होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles