Thursday, February 26, 2026

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के तहत उच्च शिक्षा के लिए 68 आवेदन स्वीकृत : शांडिल

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की उच्च शिक्षा व स्टाइपेंड पर 60. 92 लाख खर्च करेगी सरकार
हिमाचल आजकल
शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि की सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष योजना के तहत प्रदेश में करीब 4000 निराश्रित व अनाथ बच्चों को शिक्षा और रोजगारपरक व्यावसायिक पाठ्यक्रम के माध्यम से उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर व पीएचडी सहित अन्य उच्चतर शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए 68 आवेदन स्वीकृत किए गए। इन चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की उच्च शिक्षा पर प्रदेश सरकार 28 लाख 28 हजार 457 रुपए और इन्हें स्टाइपेंड प्रदान करने पर 32 लाख 64 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 68 आवेदनों को स्वीकृत प्रदान की गई।
बैठक में स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता से संबंधित 4 आवेदनों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत लाभार्थियों को 7 लाख 45 हजार 500 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक प्रशिक्षण से संबंधित 42, कोचिंग से संबंधित 16 और कौशल विकास के 2 आवेदनों पर भी चर्चा की गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि बैठक में प्रस्तुत सभी आवेदनों के तहत प्रदेश सरकार 134 लाभार्थियों को 83 लाख 26 हजार 321 रुपए के लाभ प्रदान करेगी। साथ ही 4000 रुपए प्रतिमाह प्रति लाभार्थी स्टाइपेंड के तहत 128 लाभार्थियों को 59 लाख 60 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। इन दोनों मदों में कुल एक करोड़ 42 लाख 86 हजार 321 रुपए के लाभ इन बच्चों को प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में निदेशक महिला एवं बाल विकास रूपाली ठाकुर, निदेशक अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों का सशक्तिकरण विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक मोहन दत सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles