जनजातीय क्षेत्रों में खाली है हजारों बिघा सरकारी भूमि
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के जनजातीय सीमावर्ती इलाकों में खाली पड़ी सरकारी जमीन वहां के स्थाई निवासियों को नौ तोड़ बहाल करने वकालत की है। इस निर्णय से एक आेर जहां जनजातीय क्षेत्रों में खाली पड़ी इस जमीन का पूरा सदपयोग हो पाएगा वहीं दूसरे देश के किसी भी अतिक्रमण का डर नहीं रहेगा।
उन्होंनें कहा कि जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहुलस्पिति व चंबा जिला के भरमौर व पांगी के सीमावर्ती एेसे कई क्षेत्र है जहां हजारों बीघा जमीन खाली पड़ी है। कुछ जगहों में तो पिछले कई सालों से यहां के लोग अस्थाई तौर पर अपनी खेतीबाड़ी भी कर रहें है। उन्होंने कहा कि अगर नौ तोड़ प्रदान कर दिए जाते है तो उनकी खेतीबाड़ी के साथ साथ उन क्षेत्रों में बागवानी को भी बढ़वा मिलेगा। प्रातिक जड़ी बूटियों का भी दोहन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दिनों जनजातीय क्षेत्रों के दौरे के दौरान वहां के लोगों ने नौ तोड़ बहाली की मांग उनके समक्ष रखी थी और इस बारे उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी लिखा था।प्रतिभा सिंह ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने राज्यपाल से सीमावर्ती जनजातीय क्षेत्रो में लोगों को नौ तोड़ भूमि प्रदान करने की अनुमति मांगी है का पुरजोर समर्थन करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से जल्द मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया ह।
जनजातीय क्षेत्रों में नौ तोड़ को बहाल किया जाना चाहिए : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :