Monday, January 12, 2026

देश के लिए इंदिरा गांधी के बलिदान को नहीं भुला सकता : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धा  सुमन अर्पित किए
हिमाचल आजकल
शिमला। देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताआें,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर अपने अपने श्रद्धा  सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि देश कभी भी इंदिरा गांधी के बलिदान व कार्यो को नहीं भुला सकता। आधुनिक भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा। देश की एकता व अखंडता के लिये उन्होंने अपने प्राण तक निछावर किये।
उन्होंने कहा कि आईरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी ने अपनी विदेश नीति से अन्य देशों में भारत का लोहा मनवाया था। यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विशेष तौर पर सदैब ऋणी रहेगा जिन्होंने प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था।
इस दौरान भारत बंगलादेश लिबरेशन वार के संयोजक प्रवीण डावर ने कहा कि इंदिरा गांधी बंगला देश के निर्माण में इंदिरा गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अपनी कूटनीति से इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के मंसूबो पर पानी फेरते हुए उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए देश में महिला मंडलों की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाआें में महिलाआें को पचास प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाया।
इस दौरान वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,पूर्व विधायक आदर्श सूद,कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,आंनद कौशल,नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, यशपाल तानाइक,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,चंद्रशेखर शर्मा,ड मस्तराम,सेनराम नेगी,प्रभा वर्मा,नागणु राम,पुष्पा शोभटा,वृंदा सिंह,इंदु रन्त,निर्मल,मान दासी,वीर सिंह वीरू,मोहन नेगी,कुसुम वर्मा, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताआें के अतिरिक्त पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल बी$सी लगवाल,कैप्टन प्रवीण डावर,एस के सहगल,दिला राम ठाकुर,कौंडल,बलदेव,मेला राम व कई अन्य पूर्व सैनिक भी मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles