हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पिति के दुर्गम इलाको में मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। प्रदेश सरकार से इन क्षेत्रों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को तुरंत भरें है। उन्होंने बर्फवारी से पहले इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी की जानी चाहिए। लोगों ने किन्नौर व लाहौल स्पिति में विशेषज्ञ डक्टरों की कमी के बारे बताया है। स्कूलों में भी कई जगह अध्यापकों के पद खाली चल रहे है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जनजातीय क्षेत्रो का विकास कांग्रेस सरकार का प्रमुख लक्ष्य रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई है पर आज जरूरत उनके सही ढंग से कार्यन्वित करने की है। इन क्षेत्रों में लोगों का जीवन बहुत ही कठिन है। भारी बर्फबारी व ठंड की वजह से इन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सीमा सडक़ संगठन के सडक़ निर्माण में पिछले कई सालों से लगे स्थानीय मजदूरों को उनके कार्यो से हटाने के किसी भी प्रस्ताव बारे स्थानीय श्रमिकों को आश्वासन दिया है कि वह इस बारे सीमा सडक़ संगठन के उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगी। उन्होंने कहा है कि किन्नौर,पूह, काजा में सडक़ निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को बहुत बड़ा योगदान है इसलिए इन लोगों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नही होना चाहिए।
जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं सरकार : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :