विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत प्रदेश में चलेंगे 113 रथ
हिामचल आजकल
शिमला। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए एक अहम यात्रा है। इस यात्रा को सुचारू रूप से 30 नवंबर से चलाया जाएगा जिसके तहत पूरे प्रदेश भर में 113 रथ चलेंगे। प्रतिदिन हर रथ दो पंचायत का प्रवास करेंगे। इस रथ में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी होगी। मंलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शिमला संसदीय क्षेत्र वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस यात्रा के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, यात्रा संसदीय क्षेत्र प्रभारी सचिव डेजी ठाकुर, क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी और प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा भाग लिया।
बैठक में प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने बताया कि इस रथ में मैडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे और कई योजनाओं के फर्म भी उपलब्ध होंगे। अगर कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार की योजनाओं से जुडऩा चाहता है तो वह फर्म भर कर इन योजनाओं से जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से राष्ट्र स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होगी और सभी पंचायतों को इसका बहुत बड़ा लाभ होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिलला मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि विकसित भारत यात्रा को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर होंगे, शिमला जिला के मीडिया प्रमुख वीएन शर्मा, महासू जिला मीडिया प्रमुख रितु शतैक , सोलन जिला मीडिया प्रमुख संजीव मोहन और सिरमौर जिला मीडिया राकेश गर्ग होंगे। इसी प्रकार विकसित भारत यात्रा के मंडी संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित सूद, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी मीडिया प्रमुख प्रदेश सह मीडिया अंकुश दत्त शर्मा होंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को होगा लाभ, केंद्र सरकार की योजनाओं का होगा प्रचार : त्रिलोक कपूर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :