जो पार्टी के लिए समय नहीं दे पा रहे वे पदों से खुद हट जाएं : प्रतिभा सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को जो भी दायित्व सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करें। जो पदाधिकारी निष्क्रिय पाए जा रहें है उन्हें जल्द ही पदमुक्त करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी के कार्यक्रमों व बैठकों में अनुपस्थित पाए जाने वाले पदाधिकारियों जानकारी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से मांगी है। उन्होंने कहा है कि संगठन के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती। जो पदाधिकारी अपने दायित्व का पालन या पार्टी के कार्यक्रमों को समय नही दे पा रहें है उन्हें खुद ही पद से हट जाना चाहिए।
कांग्रसे अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने अपने सभी बूथों की कमेटियां गठित करने व इसकी सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को 30 नवंबर तक भेजने के निर्देश दिए हैं।
प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक अध्यक्षों से अपने अपने ब्लॉकों में 15 दिसंबर से पहले जनरल हाउस बुलाने को भी कहा है। उन्होंने आम सभाओं में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व सचिव प्रभारियों को भी शामिल होने को कहा है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जल्द ही अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आग्रह किया है।
पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल न होने वाले पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :