Monday, January 12, 2026

भाजपा के डबल इन्जन से जनता त्रस्त, विधानसभा चुनाव में होगी कांग्रेस की वापिसी : रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला ,भाजपा की डबल इंजन की सरकार से जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता को केवल घोर निराशा ही हाथ लगी हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने नगर पंचायत कोटखाई, ग्राम पंचायत बाग-डूमैहर,पांदली और पुड़ग
में आयोजित जन आभार व विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली डबल इन्जन की भाजपा सरकार उधार की बैसाखियों के सहारे चल रही चल रही हैं और प्रदेश की जनता पर कर्ज़ का बोझ बढ़कर ₹79000 करोड़ हो गया हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जुमलों की बारिश करने में व्यस्त हैं जबकि 2015 में प्रदेश के लिए घोषित 69 नैशनल हाइवें पर मौन हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार चार वर्षो के विफ़ल कार्यकाल का जश्न मना रही हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के बाग़वान, मजदूर, पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी, छोटे दुकानदार और बेरोजगार युवा भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न उपचुनाव में जनता ने भाजपा को 4-0 से कड़ी शिकस्त देकर साफ़ संकेत दे दिए हैं कि 2022 के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापिसी करेंगी। रोहित ठाकुर ने नगर पंचायत कोटखाई, ग्राम पंचायत बाग-डूमैहर,पांदली और पुड़ग की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में सेब की बाग़वानी के लिए ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुम्मा सीए टूर स्टोर स्तरोन्नत कार्य 16.48 करोड़ व फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट पराला का निर्माण 91 करोड़ की लागत से पूर्व काँग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत 1134 करोड़ रूपये के बाग़वानी विकास प्रोजेक्ट के तहत किया रहा हैं जो अगले वर्ष 2022 तक तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी हैं और इसी सोच के चलते जुब्बल-नावर-कोटखाई में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाग़वानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं। उन्होंने नगर पंचायत कोटखाई, ग्राम पंचायत बाग-डूमैहर,पांदली और पुड़ग में लम्बित पड़े कार्यो को गति प्रदान करने की बात कही। रोहित ठाकुर ने नगर पंचायत कोटखाई, ग्राम पंचायत बाग-डूमैहर,पांदली और पुड़ग की समस्त जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। विधायक रोहित ठाकुर ने जन समस्याओं को भी सुना और जल्द ही विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्षा अंजली चौहान उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा , पूर्व अध्यक्ष मोही राम, राविन्दर चौहान, जगदीश चौहान, सदस्य मोनिका कौंडल, पंचायत समिति सदस्य रमन आचार्य (बाग़-डुमैहर-पांदली), कमलेश ठाकुर (थरोला-बगाहर), पुड़ग पंचायत की प्रधान रीनू चौहान, उप प्रधान नितिन जदेइक,पूर्व प्रधान प्रकाश जदेइक, विद्या मतैइक व काँग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles