इस वर्ष मार्च के अंत तक शुरू किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर : सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के धर्मपुर में आयोजित 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्रदान करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और इस दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ड$ यशवन्त सिंह परमार के बहुमूल्य योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड कमांडर आईपीएस (परिवीक्षाधीन) गौरवजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, गृहरक्षक, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी और एनएसएस कैडेट, स्काउट्स और गाइड, पूर्व सैनिक और पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में पहली बार पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के 200 महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने धर्मपुर में डीएसपी कार्यालय, धर्मपुर और संधोल में नगर पंचायत, संधोल वाया मढ़ी धर्मपुर सडक़ और संधोल वाया स्योह धर्मपुर सडक़ के लिए 10-10 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने बाबा कमलाहिया मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 3 करोड़ रुपये, टीहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लिए 1.50 करोड़ रुपये, संधोल और धर्मपुर में संयुक्त कार्यालय भवन के लिए क्रमश: 1.50 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में बहुउद्देशीय हल के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये और नागरिक अस्पताल धर्मपुर और संधोल के लिए 50-50 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में एक बास्केटबल खेल छात्रावास (छात्रा), क्षेत्र में विभिन्न खड्डों के तटीयकरण के लिए 24.80 करोड़ रुपये, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में जूलजी में स्नातकोत्तर कक्षाएं और राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र तथा हिंदी में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल को अन्य सभी पहाड़ी राज्यों में शीर्ष श्रेणी पर पहुंचाने में योगदान के लिए सभी महान विभूतियों के प्रति अपनी तज्ञता व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति में विशेष योगदान के लिए यहां के परिश्रमी लोगों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके यह समर्पित प्रयास ही प्रदेश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने में हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की प्र्रतिबद्घता के प्रति तज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की उन्नति व प्रगति प्रदेश नेतृत्व के साथ ही यहां के लोगों की इसी अथक मेहनत की विकास गाथा है।

ठाकुर सुखविदंर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा के लिए समर्पित है और समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं इन तक विकास कार्यों एवं योजनाआें का लाभ सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मार्च के अंत तक प्रदेश में 6 ग्रीन करिडोर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोगों को नियमित अन्तराल पर ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए ई-चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि फरवरी में 13 ई-चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिए जाएंगे और आगामी दो माह के भीतर चिन्हित पेट्रोल पंपों पर कुल 108 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि कीरतपुर से केलांग ग्रीन करिडोर में पहले से ही 5 ई-चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिए गए हैं और शिमला से बिलासपुर तक इसी प्रकार के 3 स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ई-वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है और राज्य सरकार ने 1 जनवरी, 2024 से सभी सरकारी विभागों में पेट्रोल और डीजल वाहनों की खरीद पर रोक लगाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता से जुडऩे व सार्थक संवाद स्थापित करने के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरम्भ किया है, जिसमें लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई पहल करते हुए 30 अक्तूबर, 2023 से उप-तहसील और तहसील स्तर पर ‘राजस्व लोक अदालतें’ आयोजित की जा रही हैं। इन अदालतों के माध्यम से अभी तक 65 हजार से अधिक इन्तकाल और 4071 तकसीम के मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जिससे अरसे से लम्बित मामलों का निपटारा होने से लोगों को राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए कानून बनाने वाला भारत का पहला राज्य बना है और प्रदेश में 4,000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन अफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य में 680 करोड़ रुपये की ‘राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना’ आरम्भ की गई है। इस योजना के पहले चरण में ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी जबकि दूसरे चरण में 10 प्रतिशत धरोहर राशि जमा करवाने पर सौर ऊर्जा परियोजनाआें के लिए 70 प्रतिशत बैंक ऋण सुविधा तथा 30 प्रतिशत सरकार की आेर से इक्विटी का प्रावधान किया गया है। इन परियोजनाआें से उत्पन्न बिजली की खरीद अगले 25 वर्षों तक सरकार द्वारा करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे युवाआें को आय का एक निश्चित स्रोत सुनिश्चित होगा। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी विभागों में 21,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें शिक्षकों के 5291 पद, पुलिस आरक्षी के 1226 पद, वन मित्र के 2061 और जल शक्ति विभाग में 10 हजार पद विभिन्न श्रेणियों के शामिल हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में पहली बार सेब उत्पादकों से किलो की दर से सेब खरीदा गया है और इस वर्ष बेहतर दाम सुनिश्चित करने के ²ष्टिगत सेब खरीद के लिए यूनिवर्सल कार्टन का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब, आम और नींबू फलों के समर्थन मूल्य में भी एेतिहासिक वृद्घि की गई है।
मुख्यमंत्री ने मंडी जिले पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुए समान और तीव्र विकास हासिल करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्घता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से प्रदेश के 1$36 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ हुआ है और मंडी जिला में भी 1150 एनपीएस कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की आपदा से उत्पन्न चुनौतियों से पार पाते हुए सरकार ने प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी कर मुआवजा कई गुणा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर उपमंडल में भी आपदा प्रभावित परिवारों को 6$14 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, आयुष, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक चन्द्रशेखर और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक षि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख अनुराग शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, विजय पाल सिंह, जीवन ठाकुर, चंपा ठाकुर, चेत राम ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :