हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरवार को प्रदेश का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यलय के प्रांगण में सेवादल के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पार्टी पदधिकारियों ने सलामी दी व राष्ट्रीय गीत गाया। इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने आज के दिन वर्ष 1971 में प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी थी। उन्होंने कहा का एक आेर जहां प्रदेश के निर्माण में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार को कभी नहीं भुलाया जा सकता वहीं आधुनिक हिमाचल के निर्माण में प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को भी हमेशा याद रखा जाएगा।
इस दौरान शिमला नगर निगम के पार्षद चमन प्रकाश,विनोद भाटिया,राज कुमार शर्मा,गीतांजलि भांगड़ा के अतिरिक्त कांग्रेस सेवादल के नरेश कुमार,गोपाल ठाकुर,अमित कुमार ,कृष्णा जरयाल,कांग्रेस के प्रचारक पंडित अनोखे लाल तिवारी,बलदेव ठाकुर,एस के सहगल, अनुसूचित जाति विभाग के सेन राम नेगी,मोहन नेगी,पूर्ण चंद,रवि,निन्दू,जीतराम पवंर,भगत राम बुशैहरी,महिला कांग्रेस की पुष्पा शोभटा,बृंदा सिंह,सत्या वर्मा,विनी शर्मा,कमलेश ठाकुर,कांता देवी,बबली सल्होत्रा के अलावा पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने शिमला में मनाया पूर्ण राज्यत्व दिवस
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :