हिमाचल आजकल
शिमला। ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावों में लगातार दो बार के हारे भाजपा के स्थानीय नेता ओछी राजनीति कर सुर्खियों में रहना चाहते हैं। जुब्बल कोटखाई के भाजपा नेता शांति प्रिय होने की बात करते हैं, जबकि भाजपा नेता भूल गए कि वर्ष 2021 के उप चुनाव में जब इन्हें टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने और कार्यकर्ता ने अपशब्दों की सारी सीमाएं लांघ दी थी। यह बात ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने रविवार को गुम्मा में मीडिया को संबोधित करते हुए कही।
कपिल ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता जानती हैं कि भाजपा नेता कार्यकर्ता द्वारा किस प्रकार स्थानीय भाजपा की महिला नेत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थी। उन्हीं के सरक्षंण में समर्थकों द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पर बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सौहार्दपूर्ण तरीके से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करती हैं। कपिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेता ने युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ता के खिलाफ आधारहीन शिकायत दी हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में चल रहें विकास कार्यों से भाजपा के स्थानीय नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं इसलिए ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बचकानी हरकतें कर रहें हैं। जुब्बल नावर कोटखाई में सडक़ों के लिए 250 करोड़ रुपए से अधिक रिकार्ड बजट स्वीकृत करवाया हैं। पिछले दो वर्ष में 72 से अधिक सडक़ों को पास करवाया।


| All Rights Reserved | Website By :