Monday, August 3, 2026

सरकार की नीतियों से तंग आकर लोग सडकों पर उतरे : राकेश जम्वाल

कांग्रेस ने झूठे वादे व गारंटियां देकर बनाई सरकार
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के विधायक व मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग प्रदेश सरकार से परेशान होकर सडक़ों पर उतर गए हैं। कांग्रेस सरकार हिमाचल की पहली एेसी सरकार है जो एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अंदर ही कर्मचारी सडक़ों पर उतर आएं। शास्त्री अध्यापक हो, बिजली बोर्ड के कर्मचारी, एसएमसी अध्यापक व एचआरटीसी के कर्मचारी आंदोलन कर रहे है।
उनका कहना कि झूठे वादे और झूठी गारंटीयां देकर कांग्रेस सत्ता में आई। आज 13 महीने का समय पूरा हो गया। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों, युवाआें और किसानों से वादे किए, लेकिन यह सरकार एक भी वायदा पूरा करने में नाकामयाब रही। चुनाव के दिनों में वर्तमान सरकार ने कहा था कि पुलिस के जवान जो 24 घंटे सेवाएं देते है उन्हें अतिरिक्त एक माह का वेतन दिया जाता था उसको देने की बात कही और साथ में डाइट मनी देने की बात कही थी। उनका कहना है कि 25 जनवरी को प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स इंतजार कर रहे थे कि 25 जनवरी को मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे। लेकिन 25 जनवरी व 26 जनवरी भी चला गया। प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के हाथ कुछ नहीं लगा। राकेश जम्मवाल ने कहा कि भाजपा के सभी नेता, विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता सभी इस आपदा की घड़ी में जनता के बीच में थे। भाजपा के लोगों ने मिलने का प्रयास किया। उनका दुख दर्द बांटा, उनकी मदद करने का प्रयास किया। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस आपदा की घड़ी में भी भेदभाव किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles