हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन की निदेशक(कार्मिक) गीता कपूर ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। शिमला। गीता कपूर ने भारतीय विद्युत क्षेत्र के भीतर किसी भी हाइड्रो सीपीएसई का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले इन्होंने वर्ष 2018 में एसजेवीएन में पहली पूर्णकालिक महिला निदेशक के रूप में इतिहास रचा तथा जब श्रीमती कपूर ने वर्ष 1992 में एसजेवीएन को ज्घ्वाईन किया तब वह कंपनी में शामिल होने वाली पहली महिला कार्मिक अधिकारी थीं।
कार्यभार ग्रहण करते समय गीता कपूर ने गत सभी उन अध्यक्ष व प्रबंध निदेशकों के प्रति उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया। एसजेवीएन में 31 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवाओं के साथ गीता कपूर के पास मानव संसाधन, सिविल निर्माण और सिविल अनुबंध के क्षेत्र में सर्वांगीण अनुभव है। मानव संसाधन में अपने अमूल्य अनुभव के साथ, गीता कपूर ने नीतियां बनाने, मानक संचालन प्रक्रियाआें को परिभाषित करने और यूनियनों के साथ वेतन निपटान का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जनवरी 2024 में कंपनी को प्रतिष्ठित श्ग्रेट प्लेस टू वर्क सूची में पहुंचाया।
वर्तमान में गीता कपूर एसजेवीएन के पंजीकृत ट्रस्ट सीएसआर फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। वे नेपाल में एसजेवीएन अरुण- पावर डेवलपमेंट कंपनी और एसजेवीएन लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट कंपनी, बिहार के बक्सर में एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड और एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी हैं।


| All Rights Reserved | Website By :