Sunday, March 1, 2026

प्रदेश की खेल  प्रतिभाओं  को निखारने के लिए बन रही नई खेल नीति: सुक्खू

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है। इस खेल नीति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ साथ खिलाडिय़ों को उत्ष्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए खेल स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है और उभरते खिलाडिय़ों के कौशल को और निखारने और खेलों में उत्ष्टता हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित खेल नीति के अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि मेें वृद्धि की जाएगी। यह कदम न केवल खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, अपितु विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों के अथक परिश्रम और प्रयासों को पुरस्त भी करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत कर उन्नत सुविधाएं व खेल प्रतिभाओं  को निखारने के लिए एक सक्षम वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्घ है। प्रदेश की कई खेल हस्तियों ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और सरकार उत्ष्ट खेल ढांचा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए उनके भविष्य को संवारने के लिए ²ढ़ संकल्पित है ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles