हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और संवेदनाआें को विशेष अधिमान देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए वीरवार को जिला शिमला के दुर्गम डोडरा-क्वार क्षेत्र से दो मरीजों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान कर शिमला पहुंचाया गया। इन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की जरूरत थी। चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए 6 साल की श्रद्घा और 54 साल के प्रमोद कुमार को एयरलिफ्ट किया गया।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 8:30 बजे डोडरा-क्वार से रवाना हुआ और दोनों मरीजों और उनके तीमारदारों को लेकर 9:10 बजे अनाडेल पहुंचा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार कारवाई करते हुए एडीएम (प्रोटोकल) और तहसीलदार सहित अधिकारियों ने तुरंत मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में स्थानांतरित किया और यहां उपचार के लिए उन्हें भर्ती करवाया गया। रिपोर के अनुसार दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। इनमें से प्रमोद कुमार अस्थमा से पीडि़त हैं।

श्रद्घा की मां ने आभार व्यक्त करते हुए इस आपातकालीन स्थिति के दौरान उनकी बच्ची को एयरलिफ्ट करने में त्वरित कारवाई के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से उनकी बेटी को अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईजीएमसी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम पीडि़त मानवता के प्रति ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की चिंता को दरर्शाता है और संकट की इस घड़ी में उनका व्यक्तिगत हस्तक्षेप सराहनीय है।


| All Rights Reserved | Website By :