Saturday, April 11, 2026

डीजे के धुन पर पर्यटकों ने मनाया नव वर्ष का जश्न

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में पर्यटकों ने डीजे धुन पर  नव वर्ष  का जश्न मनाया।  पव वर्ष की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। सैलानियों ने होटल में नाच गाकर नव वर्ष का स्वागत किया। इस दौरान  शिमला, मनाली धर्माशाला, चायल और नारकंडा के होटलों में कई तरह के सांस्कृतिक आयोजित किए गए ।

नव वर्ष की पूर्व संख्या में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के होटल पर्यटकों से पैक रहे। पर्यटन स्थलों के होटलों में नव वर्ष के जश्न के लिए खास इंतजाम किए गए है। वीरवार को ही  मैदानी इलाकों से पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर जुटने शुरू हो गए थे।  नववर्ष  के स्वागत  के लिए पर्यटकों ने पहले ही होटलों में एडवांस बुकिंग कर दी थी। इस दौरान प्रदेश के बड़ेे निजी होटल की ऑक्यूपेंसी भी फुल  रही। प्रदेश के शिमला, मनाली, धर्मशाला, चायल, बढ़ोग व खजियार के होटलों में पर्यटकों के डीजे के अलावा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए है। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में डीजे डांस के अलावा बेस्ट कप्पल भी चुने गए।  इसके अलावा शिमला व मनाली के होटलों में डायन एन डांस का आयोजन किया गया। न्यू ईयर के जश्न के लिए पर्यटकों ने पहले ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों के होटलों में एडवांस बुकिंग कर दी थी। शुुक्रवार को दिनभर पर्यटन स्थलों पर सैलानियों  का जमावड़ा लगा रहा है।  पर्यटकों को  कोई दिक्कत न हों इसके लिए  प्रदेश पर्यटन विभाग के टीमों ने  होटलों का निरीक्षण किया। उधर, शिमला के रिज मैदान शाम के समय पर्यटकों अच्छी खासी भीड़ रही।

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि  नव वर्ष के के स्वागत  के लिए भारी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे। इस दौरान पर्यटन निगम के होटल पर्यटकों से पैक रहे।  उन्होंने कहा कि होटलों में पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। पर्यटकों ने  डीजे के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। शिमला और  मनाली में अधिक पर्यटक नव वर्ष मनाने पहुंचे। पर्यटकों के लिए कई तरह के पैकेज तैयार किए गए है।  पर्यटन विकास निगम के सभी होटल अगले दो दिनों तक सैलानियों से पैक रहेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles