Saturday, April 11, 2026

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

हिमाचल आजकल

शिमला ,राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेशवासियों को नववर्ष-2022 की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गांे के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में वर्ष 2022 में प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के कड़े परिश्रम और समर्पण से प्रदेश विकास के प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा और वर्ष 2022 में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles