Saturday, April 11, 2026

मंडी लोकसभा सीट जीतना बड़ी चुनौती थी: प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस  सासंद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट पार्टी के लिये एक बड़ी चुनौती थी।  इस चुनौती को पार करने में कांग्रेस सफल रही। इस जीत का एक बड़ा संदेश प्रदेश में ही नहीं,पूरे देश में गया है और कांग्रेस के  कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व उत्साह पैदा हुआ है। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात रही थी। 

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों पर राज करते थे।  चुनावों के दौरान उन्होंने देखा कि लोगों ने अपने घरों में उनकी याद में उनकी फोटांे व स्मृतियों को संजो कर रखा है। उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरभद्र सिंह उनके बीच नहीं है पर उनके कार्य, उनका प्यार,आशीर्वाद हमेशा  उनके साथ रहेगा और उनका मार्गदर्शन करेगा।

प्रतिभा सिंह ने मंडी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के सवाल पर कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री प्रदेश के विकास को कोई राहत पैकेज देंगे,पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी ने मंडी व कुल्लू की भाषा बोल कर लोगों को खुश करने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में महंगाई व बेरोजगारी दो बड़े मुद्दे थे और लोगों ने इसके विरोध में कांग्रेस को वोट दिया। उन्होंने कहा कि वह ससंद में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी व प्रदेश के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles