Saturday, April 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी की

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत देश के 10.09 करोड़ किसान परिवारों को दसवीं किस्त के रूप में 20,946 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ जारी किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीआे) को  14.04 करोड़ रुपए की इक्विटी ग्रांट भी जारी की, जिससे 1.24 लाख किसान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी शिमला से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई थी, जिसके अन्तर्गत लघु एवं सीमान्त किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में 6000 रुपए प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के राज्य सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का कुल योगदान  13.62 फीसदी है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब  88 फीसदी लघु एवं सीमान्त किसान हैं। प्रदेश में 31 दिसंबर, 2021 तक इस महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत 9.68  लाख पात्र किसानों को 1537 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 107 किसान उत्पादक संगठन हैं, जिनके 15 हजार सदस्य हैं। यह किसान उत्पादक संगठन राज्य में विभिन्न कृषि एवं सहायक गतिविधियों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज प्रदेश के सात किसान उत्पादक संगठनों को 6.72 लाख रुपए की इक्विटी ग्रांट जारी की है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles