हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने रखेलों से स्वस्थ जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव को कम करने व नियमित शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है। रोहित ठाकुर ने रविवार को देवगढ़ पंचायत के ब्यौंण में क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव को कम करने व नियमित शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है। युवाओं नशे से बचने और खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की जरूरत है। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस समग्र और एक समानण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्घ हैं। युवाओं की पप्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्राफी पर कब्जा कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया हैं। उन्होंने जुब्बल कोटखाई क्षेत्र से संबंध रखने वाले खिलाड़ी निखिल गांगटा और प्रवीन ससरामटा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कविता संगोष्ठी में प्रथम स्थान हासिल करने वालें राजकीय प्राथमिक पाठशाला बघार के छात्र आरव शर्मा को समान्नित किया और स्कूल प्रबंधन की इस उपलब्धि की सराहना की।
रोहित ठाकुर ने कहा कि बागवानों की समस्याआें को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने देवगढ़ पंचायत की जनता का उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने देवगढ़ पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताआें का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताआें के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। विधायक रोहित ठाकुर ने जन समस्याआें को भी सुना और जल्द ही विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विजेता टीम रहीघाट ठियोग और उप-विजेता टीम कुठाड़ को पुरकृस्त किया।


| All Rights Reserved | Website By :