Sunday, January 11, 2026

विनाद सुल्तानपुरी व सुरेश कश्यप के बीच रोचक मुकाबले की आसार

शिमला संसदीय सीट पर चढऩे लगा चुनावी पारा

 कांग्रेस  व भाजपा की नजरें शिमला जिला के मतदाताओं पर टिकी
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल लोकसभा चुनाव के लिए अब चुनाव प्रचार में गरमाहट आने लगी है।  कांग्रेस  व भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंकनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में शिमला ससंदीय सीट पर कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों ने प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। दोनों राजीनतिक दलों के उम्मीदवारों ने जन संपर्क अभियान में तेजी ला दी है। शिमला संसदीय सीट पर कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्कर होने के आसार नजर आने लगे है।
सूबे में लोकसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकडऩे लगा है। हालांकि प्रदेश में लोकसभा सभा चुनाव आखिरी चरण में होने है। पर दोनों ही राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहते है। इस बार कांग्र्रेस के उम्मीदवार विनाद सुल्तापनपुरी व भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के बीच रोचक मुकाबला होने के आसार है। इन दोनों उम्मीदवारों को अपने अपने क्षेत्रों से अच्छी खासी बढ़त होने की उम्मीद है। दोनों उम्मीदवारों ने पहले चरण में पंचायत स्तर पर चुनाव अभियान शुरू किया है। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप जिला सिरमौर से संबंध रखते है। वर्तमान में वे सांसद है। जबकि विनाद सुल्तानपुरी का ताल्लुक जिला सोलन से है। वर्तमान में कसौली से विधायक है। लिहाजा इस बार लोकसभा चुनाव में शिमला जिला के मतदाताओं की अहम भूमिका होगी।

विनोद सुल्तानपुरी ने इन दिनों शिमला जिला पर फोकस किया हुआ है। पिछले दिनों शिमला के डोडरा क्वार से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव प्रचार का आगाज किया था। उधर, भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप सोलन जिला में डटे हुए है। इसे पहले वे शिमला जिला में संपर्क अभियान पूरा कर चुके है। दोनों की राजनीतिक दलों की नजरें अब शिमला जिला की लीड पर टिकी है। शिमला जिला की लीड से दोनों उम्मीदवारों की जीत हार का फैसला होगा।
हिामचल में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई से नामांकन पत्र भरने की प्रकिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद कांग्रेस व भाजपा के राष्ट्रीय नेता हिमाचल में बड़ी जनसभाएं करेंगे। भजापा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की हिमाचल में जनसभाएं करवाने का कार्यक्रम बना रही है। वहीं कांग्रेस राहुल गांधी, मल्लिकाअर्जुन खरगे व प्रियंका गांधी की बड़ी जनसभाएं करवाने की रणनीति बनाई। है। बहरहाल नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिमाचल पूरी तरह से चुनाव रंग में रंग जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles