हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री व शिमला ससंदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर जी ने शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के युवा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के साथ मिलकर ठियोग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शुरू किया। इस दौरान वन निगम के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजिंदर वर्मा , राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ठियोग के अध्यक्ष एडवोकेट नरेंदर कंवर के अलावा कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।



| All Rights Reserved | Website By :