Saturday, April 11, 2026

हिमाचल के विकास में स्व. वीरभद्र सिंह का बड़ा योगदान : सुक्खू

कांग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह को किया याद
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस के सभी ब्लॉकों में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि वीरभद्र सिंह उनके प्रेंणास्रोत रहें है। आधुनिक हिमाचल के विकास में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी विकास की सोच व कार्यो को आगे बढ़ाना यह सब कांग्रेस का ध्येय है,यही उनके किए कांग्रेस की सच्ची श्रद्घांजलि होगी ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर विधायक बनने तक उन्होंने वीरभद्र सिंह से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यो को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि स्व. वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में अहम योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि एक ओर जहां प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार ने इस प्रदेश की नींव रखी थी,वहीं वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाना जाता रहेगा। उन्होंने ने कहा कि भले ही अब हमारे बीच यह दोनों पुण्य आत्माएं नहीं है पर उनके आदर्श आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के एक ऐसे संस्थान थे जिनकी दूरगामी सोच से आज हिमाचल प्रदेश देश में पहाड़ी राज्यों के एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है।


इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा,मुख्यमंत्री के मीडिया साहकार नरेश चौहान,वन निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची,हाउसिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा के इलावा पार्टी के नेता, पदाधिकारी,अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी शिमला नगर निगम के पार्षद,पूर्व पार्षद,शिमला शहर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कौशल,पूर्व विधायक चिरंजी लाल कश्यप,आदर्श सूद,सुरेंद्र भारद्वाज, व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,उप महापौर उमा कौशल,विनीत गौतम,चंद्र प्रभा नेगी अन्य कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों ने वीरभद्र सिंह के छाया चित्र पर अपने अपने पर अपने अपने सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वीरभद्र सिंह की बेटी सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश पूर्व सदस्य लोक पाल अभिलाषा सिंह ने भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles