हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में तीन विधानसभा उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा ने प्रदेश में बहुमत की सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा था। इसका जवाब अब हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ की जनता चुनाव में देगी। यह बात कांग्रेस नरेश चौहान ने सोमवार को शिमला में पत्रकार से कही।
नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में पहली बार एेसा हुआ कि बहुमत की सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। इस तरह कि धनबल की राजनीति को हिमाचल की जनता स्वीकार नहीं करती है। पिछले दिनों 6 उपचुनाव में जनता ने इसका जवाब दे दिया है। उनका कहना है कि जनता ने 15 महिने पहले ही निर्दलीय विधायकों के तौर पर विधानसभा भेजा था लेकिन सरकार गिराने के लिए लोभ में आकर इस्तीफा दिया और अब ये दोबारा विधायक बनना चाह रहे हैं। प्रदेश के विकास में जो समय लगना था वह समय अब चुनावों में लग रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बार बार कांग्रेस सरकार के गिरने की बात करते हैं। जयराम ठाकुर किस आधार पर यह कह रहे हैं ये समझ से परे हैं। प्रदेश की जनता इस तरह कि राजनीति का जवाब तीन उपचुनाव में देगी।
नरेश चौहान ने कहा कि तीनों उप चुनाव में कांग्र्रेस को भारी जन संमर्थन मिल रहा है। इससे पहले भी कांग्रेस ने 6 उप चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। विधानसभा की 4 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। इस बार कांग्रेस तीन देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट को भारी अंतर से जीतेगी।
हिमाचल में षड्यंत्र की राजनीति को जनता ने नकारा : नरेश चौहान
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :