उप चुनाव के बाद कांग्रेस पुराने आंकड़े से ऊपर पहुंच जाएगी
हिमाचल आजकल
शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हिमाचल में पिछले 6 महीने से अराजकता का माहौल बना हुआ है। भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तोडऩे का प्रयास किया । लेकिन भाजपा को इससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस तरह के हथकंडे से प्रदेश का विकास ठप्प पड़ है। भाजपा ने जो सरकार को गिराने की साजीश रची थी उसका अब भंडाफोड़ हो गया है। कांग्रेस चुनाव के बाद पुराने आंकड़े से ऊपर पहुंच जाएगी जो जनदेश जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दिया था। वे मंगलवार को शिमला में मीडिया उसे बात कर रहे थे।
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार गिराने
की जल्द बाजी में थे। इस पूरे षडयंत्र में भाजपा के बड़े नेता शामिल थे।
भाजपा के नेता इस घटनाक्रम के लिए माफी मांगे। अहम बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा काडर को हुआ है। उनका कहना था कि भाजपा की वजह से ही प्रदेश में यह उप चुनाव हो रहे है। पहले 6 उप चुनाव हुए और अब तीन और उप चुनाव हो रहे है। इन चुनाव के वजह से प्रदेश का विकास कार्य रूके पड़े है। इसके लिए भाजपा नेता जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे अपने अपने में एक बड़ा
घटनाक्रम है। निर्दलीय विधायक सदन में पक्ष या विपक्ष का समर्थन कर
सकते थे। लेकिन उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। इससे निर्दलीय
विधायकों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गिराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले
भाजपा के नेता थे। इसका भी जल्द पटाक्षेप हो जाएगा। भाजपा के इस षडयंत्र ने 6-7 विधायकों को पूर्व विधायक बना दिया है। इन उप चुनव के बाद कांग्रेस अपने पूराने आकंड़े दोबारा आ जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती के साथ चलेगी। उनका कहना था कि देहरा उप चुनाव में कांग्रेस की एक तरफा जीत हो रही है। जबकि हमीरपुर व नालागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस चुनाव जीतने क ओर अग्रसर है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का काडर अपने वरिष्ठ नेताओं से काफी नाराज चल रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :