Sunday, January 11, 2026

रोहित ठाकुर ने खड़ापत्थर में किए 11 करोड़ से अधिक राशि के उद्घाटन

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल प्रवास के दौरान 11 करोड़ रुपए से अधिक राशि की लागत से निर्मित विभिन्न परियोजनाआें के उद्घाटन व लोकार्पण किए।
उन्होंने शनिवार को खड़ापत्थर में 2 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया, जिससे ग्राम पंचायत धार, जय पीढ़ी माता, शीली, पराली, शील, बराल व कोट कायना की आंशिक पेयजल प्राप्त बस्तियां लाभान्वित होगी।
शिक्षा मंत्री ने 6 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से पक्के किए गए खड़ापत्थर गिरी गंगा मार्ग का निरीक्षण कर लोकार्पण किया। गिरी गंगा पहुुंच कर रोहित ठाकुर ने मंदिर में पूजा अर्चना कर शीश नवाया। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और आने वाले समय में पर्यटन की ²ष्टि से इस स्थान को विकसित किया जायेगा। इसी कड़ी में इस सडक़ की मेटलिंग और टायरिंग कार्य का पूरा होना एक अहम और प्रभावी कदम सिद्ध  होगा।


इसके बाद उन्होंने करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से भगोली नाला स्थित निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इससे ग्राम पंचायत शीली और पराली की छूटी बस्तियों के लोग लाभान्वित होंगे।
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने करीब 70 लाख रुपए की लागत से जुब्बल स्थित नवनिर्मित उद्यान विभाग के कार्यालय व आवासीय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को लाभ होगा। बागवानी क्षेत्र में प्रदेश को एक नई पहचान पूरे देश में मिली है, जिसमें इस विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना और चरणबद्घ तरीके से उनका निदान करने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles