Sunday, January 11, 2026

रॉयल सेब के आगे फीकी पड़ी अर्ली वैरायटी के सेब की चमक

रॉयल सेब की 20 किलो की पेटी 2800 में बिकी
यूनिवर्सल कार्टन में की गई थी सेब की पैकिंग
हिमाचल आजकल
शिमला। सूबे के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। सेब की स्पर वैरायटी के बाद अब रॉयल वैरायटी के सेब की फल मंडी में धमाकेदार एंट्री हुई है। आज शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में चुराग क्षेत्र से रॉयल सेब पहुंचा। रॉयल सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में की गई थी। भट्ठाकुफर फल मंडी में रायल सेब की 20 किलो की पेटी 2800 रुपए में बिकी।
प्रदेश में सेब की कम फसल के चलते इस बार बागवानों को अच्छे दाम मिलने आसार नजर आने लगे है। इससे पहले फल मंडी में अर्ली वैरायटी के टाइमैन सेब की भी ऊंचे दाम मिले है। अब रॉयल सेेब की मंडी में आने से सेब के दाम में और उछाल आने लगा है। भट्ठाकुफर फल मंडी में रॉयल सेब के दाम 2100 से लेकर 2800 रुपए प्रति पेटी रहा। रायल सेब की 20 किलो की पैकिंग की गई थी। यही नहीं पैकिंग के लिए बढिय़ा क्वालटी का यूनिवर्सल कार्टन प्रयोग किया गया था।

इसमें 109 पेटी का दाम 2200 रुपए प्रति पेटी मिले। रॉयल सेब मंडी में पहुंचते ही खरीददारों ने ऊंची बोली लगानी शुरू कर दी है। भट्ठाकुफर मंडी में 10 पेटी का भाव प्रति पेटी 2800 रुपए रहा। जबकि बागवान को 56 पेटी का दाम 2100 रुपए प्रति पेटी मिले। सूबे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन में तेजी आने लगी है। विदेशी अर्ली वैरायटी के अलावा अब रॉयल सेब वैरायटी का सेब ने फल मंडियों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। बहम बात यह है कि रॉयल सेब के आगे अन्य वैरायटी के सेब की चमक फीकी पड़ जाती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles