राहुल गांधी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा : सुरेंद्र चौहान
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सांसद अभद्र व अपमानजनक भाषा के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की।
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सदन के भीतर अपमान किया है वह बहुत ही निंदनीय है।
इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ने संसद में अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी से जाति पूछने व उन्हें अपमानित करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेता का किसी भी स्तर पर अपमान सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रही है। आज जिस प्रकार से राहुल गांधी गरीबों, पिछडो व दलितों की आवाज को संसद के अन्दर व बाहर उठा रहे हैं उससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो राहुल गांधी की आवाज को दबा सकती है और न ही देश के लोगों को डरा सकती है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लोगों के साथ खड़ा है।
इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने अनुराग ठाकुर उस परिवार से उनकी जाति पूछ रहे है जिनके परिवार ने इस देश को अपनी जान की कुर्बानी तक दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का ही नही अपितु देश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान किया है।
इस धरना प्रदर्शन में शिमला शहर के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष आंनद कौशल,सचिव बलदेव ठाकुर, एस के सहगल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,डॉक्टर मस्तराम शर्मा, शिमला नगर निगम के पार्षद,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता वर्मा,कमलेश ठाकुर,लुकेश्वरी,कृष्णा जरयाल,मोहन नेगी,प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव शिवम राणा,दवेंद्र कुमार रत्न,एनएसयूआई के पदाधिकारी वीनू मेहता,तुसार स्तान,प्रवीण मिन्हास,टोनी,अमित चौहान, हार्दिक,अरविंद ठाकुर,मनोज व पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस का शिमला में हल्लाबोल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :