Sunday, April 12, 2026

केंद्र करेगा हर संभव मदद : जेपी नड्डा

शिमला.। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण हुए विनाशकारी नुकसान और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के दुःखद समाचार पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर वार्तालाप इस प्राकृतिक आपदा की विकट परिस्थितियों की जानकारी ली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। उन्होंने इस संकट की स्थिति में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहने और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। 

नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से भी बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में तुरंत जुटने का निर्देश दिया।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles