Sunday, April 12, 2026

जयराम ठाकुर ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, हिमाचल के ताजा हालात पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लिए हर संभव मदद का दिया भरोसा : जयराम ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित लोक सभा कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश के वर्तमान हालात से अवगत करवाया। इस त्रासदी से हुए जान-माल के नुकसान की पूरी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं  और जन प्रतिनिधियों से भी राहत और बचाव कार्य में जुटकर प्रभावितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया। जिससे लोगों को इस इस कठिन समय में अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। जयराम ठाकुर ने आपदा राहत और बचाव कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश को सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आपदा के समय हिमाचल प्रदेश की हर प्रकार से सहयोग कर रहा है। एनडीएफआर, सेना, वायुसेना, प्रशासन के निर्देशों के अनुसार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles